सोहागपुर: नए बस स्टैंड के पास 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत, हार्ट अटैक की आशंका
सोहागपुर नगर के नए बस स्टैंड के पास मंगलवार सुबह एक 56 वर्षीय व्यक्ति अचानक गिर पड़े। परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल शासकीय अस्पताल सोहागपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवान सिंह पिता फूलचंद अहिरवार ने सूचना दी कि उनके पिता फूलचंद पिता नन्हेलाल अहिरवार (56 वर्ष), निवासी बंगाली कॉलोनी, सु