महोली: पिहानी में दबंगों की पिटाई से घायल सिकटिया निवासी युवक की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव में रहने वाले एक युवक की पिहानी में दबंगों के द्वारा विवाद के दौरान जमकर पिटाई कर दी गई थी दबंग की पिटाई से घायल युवक को उपचार के लिए परिवार के द्वारा दिल्ली ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है।