खुसरूपुर: हेमजापुर गांव के अरविंद कुमार शुक्ला ने पड़ोसी ध्रुव कुमार शुक्ला पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया
खुसरूपुर थाना क्षेत्र के हम जयपुर गांव निवासी अरविंद कुमार शुक्ला ने अपने पड़ोसी पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। अरविंद कुमार शुक्ला का कहना है कि हमारा पड़ोसी ध्रुव कुमार शुक्ला और उसकी पत्नी इंदु देवी और असामाजिक तत्वों को बुलाकर हमारे पूरे परिवार को धमकी देता है कि 8 डिसमिल जमीन का लफड़ा तभी समाप्त करेंगे जब तुम हमको ₹1000000 रंगदारी के रूप में दोगे।