परबत्ता: विधायक बाबूलाल शौर्य लापता युवक के घर सलारपुर पहुंचे, हर संभव मदद का दिया भरोसा
खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत सलारपुर निवासी कुंदन कुमार बीते 20 अप्रैल से लापता है। लापता को लेकर परबत्ता थाना में पहले ही केस दर्ज हो चुका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस बीच शनिवार की दोपहर 12 बजे परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य लापता युवक के घर पहुंचे। विधायक ने पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि इस मामले पुलि