राजातालाब: मिर्जामुराद थाने में किशोरियों ने पुलिस कार्यप्रणाली को जाना, उठाए महत्वपूर्ण सवाल
मिर्जामुराद थाने में किशोरियों ने जाना पुलिस कार्यप्रणाली, उठाए महत्वपूर्ण सवाल वाराणसी के आदर्श ग्राम नागेपुर में आशा ट्रस्ट एवं लोक समिति द्वारा आयोजित किशोरी समर कैंप के अंतर्गत गुरुवार दोपहर किशोरियों ने मिर्जामुराद थाने का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा तथा अधिकारियों से खुलकर संवाद किया।