बदलापुर: बरपुर मोड़ से महराजगंज और सुजानगंज थाना की संयुक्त टीम ने 25000 रुपये के इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
बदलापुर : डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में 25000 के इनामी अर्न्तजनपदीय अपराधी लालू यादव उर्फ प्रवेश यादव पुत्र रामनयन निवासी ग्राम इमामपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर को दिनांक रविवार को समय करीब 02.24 बजे रात्रि बरपुर मोड़ से पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।