बदलापुर: भीमपुर गांव मे बंद कमरे में फांसी के फंदे से झूलती मिली विवाहिता की शव
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर गांव मे निवासी संदीप कन्नौजिया के घर शनिवार की सुबह बंद कमरे में फांसी पर लटकती उनकी पत्नी सीमा का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही आनन फानन में परिजनों ने जिसकी सूचना मायके वालों तथा बदलापुर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर विवाहिता के शव को कमरे से बाहर निकाला।