बदलापुर: थाना तेजीबाजार का पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र डा ओम प्रकाश सिंह ने किया औचक निरीक्षण
बदलापुर : पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र डा ओम प्रकाश सिंह ने शनिवार को थाना तेजी बाजार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना का सीसीटीएनएस, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क पर उपस्थित महिला आरक्षी से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किया।