नारायणपुर: मिट्टी उठाने व रुपये छीनने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
सोनवर्षा निवासी विमलेश कुमार ने थाना में आवेदन देकर गांव के तीन लोगों पर जमीन से जबरन मिट्टी उठाने और 2250 रुपये छीनने का आरोप लगाया है। बताया कि टीन का टटिया तोड़कर ट्रैक्टर से मिट्टी ले जाई जा रही थी। विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।