गुना नगर: संजय स्टेडियम में राज्य पुरुष हॉकी अकादमी संचालनालय भोपाल से आए दल ने हॉकी खिलाड़ियों का किया चयन
गुना के संजय स्टेडियम में 29 अप्रैल को पुरुष हॉकी अकादमी संचालनालय भोपाल से आए दल ने गुना जिले से वर्ष 2024 25 हेतु हॉकी खिलाड़ियों का चयन किया। खेल और युवा कल्याण विभाग गुना से खेल प्रशिक्षक हॉकी सुनीता कंबर ने बताया, संचालनालय भोपाल ने राज्य पुरुषों की अकादमी का प्रतिभा चयन कार्यक्रम जारी किया है। जिसके तहत गुना संजय स्टेडियम मे चयन किया गया।