पुवायां: कार और टेंपो की टक्कर में 5 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया गया रेफर
शाहजहांपुर के पुवायां में रतन सिंह कॉलेज के पास कार और टेंपो की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। हादसे में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।