मोहनिया: कुदरा के छठ घाट पर हजारों छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ दिया
कुदरा नदी के छठ घाट पर हजारों की संख्या में छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्ध दिया । गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे से ही छठ व्रती नदी घाट पर पहुंचे हुए थे। जहां आस्था और विश्वास के साथ भगवान सूर्य को अर्ध दिया गया। छठ पूजा में सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ पूजा समिति के वालंटियर मौजूद दिखे।