बाड़मेर: बाड़मेर में रामदेवरा पैदल जाने वाले जत्थों की धूम, कंधों पर करीब 100 किलो का घोड़ा ले जाने का वीडियो हो रहा है वायरल
Barmer, Barmer | Aug 19, 2025 भादवा महीने में रामदेवरा पैदल जाने वाले जत्थे इन दिनों बाड़मेर से होकर गुजर रहे हैं। कई जगहों पर पैदल यात्रियों की सेवा सत्कार किया जा रहा है। मंगलवार शाम 6:00 बजे में जिला मुख्यालय पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रामदेवरा पैदल संघ द्वारा मंगलवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कंधों पर दो घोड़े को लेकर निकले। एक घोड़े का वजन करीब 100 किलो का है।