चायल: मीरापुर मोड़ के पास दो पत्नियों से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
कौशाम्बी के सराय अकिल थाना क्षेत्र में पत्नी से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रीता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने महेंद्र और नाके उर्फ बिहारी को मीरापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।