कटकमसांडी: कटकमसांडी में सांसद मनीष जायसवाल ने पूजा पंडालों का भ्रमण कर माथा टेका
कटकमसांडी सांसद मनीष जायसवाल ने शुक्रवार शाम 4 बजे मां दुर्गा पूजा के आठवें दिन कटकमसांडी प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा कर मां दुर्गा के अष्ठम स्वरूप महिषासुरमर्दिनी मां कात्यायनी की पूजन में शामिल होकर माथा टेका। इस दौरान सांसद ने मां दुर्गा के समक्ष माथा टेका और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के जनता की सुखमय जीवन की कामना की।