कटकमसांडी: पौता गांव से दो चोरों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
हजारीबाग मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पौता गांव के पूर्व मुखिया रणजीत राम के घर बीते दिन चोरी करते गांव वालों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस संबंध में पूर्व मुखिया के लिखित आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। गिरफ्तार तुराव गांव निवासी मो जफर के निशानदेही पर दूसरा अपराधी पौता गांव निवासी मुन्ना राम को भी गिरफ्तार किया।