मेरठ: मेरठ में SSP ने 498 दरोगाओं के साथ 'धुरंधर-2' फिल्म देखी, पुलिसकर्मियों के लिए मल्टीप्लेक्स के दो हॉल बुक किए
Meerut, Meerut | Mar 26, 2026 मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे गुरुवार को यूपी पुलिस के 498 दरोगाओं के साथ फिल्म धुरंधर-2 का शो देखने दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल पहुंचे। पुलिसकर्मियों के लिए वेव सिनेमा के दो हॉल बुक किए गए, जहां दिन के एक विशेष शो में सभी ने फिल्म का आनंद लिया।