बांसगांव: ट्रेलर से युवक की मौत पर हंगामा, भाजपा नेताओं को सड़क जाम करने पर किया गिरफ्तार, घटना गगहा-गजपुर मार्ग पर हुई
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में गुरुवार को ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बुधवार को ट्रेलर की चपेट में आने से आकाश वर्मा की मौत के विरोध में किया गया। घटना गगहा-गजपुर मार्ग पर सीयर चौराहे पर हुई। मृतक आकाश वर्मा के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपी ट्रेलर चालक की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।