अनूपगढ़: ग्राम पंचायत 27ए में भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर प्रतिबंधित क्षेत्र में 3 खेतों में हुई चोरी
ग्राम पंचायत 27 ए में भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 3 किलोमीटर के प्रतिबंधित क्षेत्र में चोरों ने तीन खेतों में बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है जो सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। प्रशासक मनवीर सिंह ने आज शनिवार दोपहर 12 बजे बताया कि अज्ञात चोर एक साथ तीन खेतों से करीब 100-100 मीटर लंबी विद्युत वायर चोरी कर फरार हो गए है।