शाहजहांपुर: नेशनल हाईवे पर नर्सरी के पास दो बाईकों की हुई भिडंत में युवक गंभीर रूप से घायल,मेडिकल कॉलेज में भर्ती
शाहजहांपुर महानगर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर नर्सरी के पास दो बाईकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। सिंगरहा गांव के अभिषेक सिंह अपनी पत्नी को लेकर अपने गांव जा रहे थे जिन्हें सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी।