गुना नगर: दीनदयाल नगर नानाखेड़ी में घर के बाहर खड़ी दहेज में मिली बाइक चुरा ले गए अज्ञात चोर, फरियादी ने कैंट थाना में की शिकायत
गुना के कैंट थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर नानाखेड़ी में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई, फरियादी प्रदीप कुशवाहा ने कैंट थाना पुलिस को बताया उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी थी कुछ देर बाद आकर देखा तो चोरी हो चुकी थी, बाइक फरियादी प्रदीप कुशवाहा के ससुर शिवलाल कुशवाहा के नाम पर है जो उसे दहेज में मिली थी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है