गुना नगर: बमोरी में शिव मंदिर से असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग उखाड़कर फेंका, लोगों ने चक्का जाम कर पुलिस से की कार्रवाई की मांग
गुना के बमोरी थाना क्षेत्र के बमोरी कस्बे में असामाजिक तत्वों द्वारा शिव मंदिर से शिवलिंग उखाड़कर बीती रात फेंक दिया गया। 1 फरवरी को जब लोगों ने मंदिर में शिवलिंग बाहर पड़ा देखा तो आक्रोशित लोगों ने बमोरी के मुख्य चौराहे पर चक्का जाम कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और लोगों को कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।