गुना नगर: पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना के साथ पहुंचे गुना, BJP जिला उपाध्यक्ष के भाई के निधन पर शोक संवेदनाएं की व्यक्त
गुना में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमराज सिंह किरार के छोटे भाई मनोज राधावल्लभ किरार का पिछले दिनों असमय निधन हो गया था। वहीं पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ गुना पहुंचे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिवंगत मनोज राधावल्लभ किरार को श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा को ईश्वर से शांति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।