गुना नगर: एबी रोड स्थित राजविलास होटल में 1 व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जिला अस्पताल में हुआ शव का पोस्टमार्टम
गुना शहर के एबी रोड पर स्थित राजविलास होटल में बीती रात को उज्जैन निवासी 1 व्यक्ति की असामान्य परिस्थितियों में मौत हो गई। अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया है, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज बुधवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा गया।