इंदौर: परदेशीपुरा: मेकअप आर्टिस्ट युवती से लाखों की ठगी, मामला दर्ज
Indore, Indore | Apr 18, 2026 :इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में एक मेकअप आर्टिस्ट युवती के साथ लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले दोस्ती की, फिर भरोसा जीता और निवेश के नाम पर बड़ा झांसा देकर रकम हड़प ली। पुलिस ने शुक्रवार रात 12 बजे मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता दीपमाला ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी हर्ष भार्गव से फीनिक्स मॉल में हुई थी,