जसवंतनगर: जसवंतनगर के CHC में किशोरियों को एचपीवी टीका लगाया जा रहा है, बच्चेदानी के कैंसर से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण में शामिल
महिलाओं में बच्चेदानी के मुंह के कैंसर की रोकथाम के लिए सरकार ने एचपीवी टीके को नियमित टीकाकरण में शामिल कर लिया है। इसके तहत जसवंतनगर क्षेत्र में 14-15 साल की किशोरियों को टीका लगाये जा रहे है, इसके लिए सीएचसी में जागरूकता कार्यशाला हुई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह टीका किशोरियों को गंभीर बीमारी से बचाएगा। गांव-गांव जागरूकता अभियान।