मिलक: दनियापुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर सगे भाई ने पांच लोगों के साथ मिलकर अपने छोटे सगे भाई को पीटा, भाई घायल
Milak, Rampur | Aug 30, 2024 थाना शहजादगर के दनियापुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर सगे भाई ने 5 लोगों के साथ मिलकर सगे छोटे भाई को पीट कर घायल कर दिया। घायल ने थाना शहज़ाद नगर में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल की तहरीर पर घायल को मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है । पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है । घायल की पत्नी ने बताया रास्ते की विवाद को लेकर पीटा है ।