मिलक: रठोड़ा चौराहे के पास एक सांड ने पैदल जा रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारी व्यक्ति घायल, घायल व्यक्ति अस्पताल में भर्ती
Milak, Rampur | Aug 25, 2024 तहसील मिलक क्षेत्र के रठोड़ा चौराहे के पास एक सांड़ ने पैदल जा रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए । घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने व्यक्ति को भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया है। घायल व्यक्ति ने कहा कि चौराहे से घर जा रहे थे कि अचानक सांड़ ने टक्कर मार दी जिससे में घायल हो गया हूँ।