झांसी: झांसी में बेटे ने खेत में पेड़ से लटककर दी जान, पिता बोले- मानसिक रूप से कमजोर था, शादी के लिए भी मना कर दिया था
Jhansi, Jhansi | Apr 8, 2026 झांसी में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। गायनी कुशवाहा घर से खेत के लिए निकला था। खेत में जाकर फंदे से लटककर जान दे दी। थोड़ी देर बाद पिता पहुंचे तो बेटा फंदे पर लटका था पिता लक्ष्मण कुशवाहा ने बताया- मेरा बेटा ग्यानी मानसिक रूप से कमजोर था। उसने शादी करने से भी मना कर दिया था। मंगलवार को वह खेत गया, जब लौटकर नहीं आया तो उसे देखने के लिए गए।