जैतहरी: पुलिस की निगरानी में सेंध, हत्या का आरोपी फरार
अनूपपुर। थाना जैतहरी के हत्या मामले का आरोपी शैलेष महरा 23 अप्रैल को वेंकटनगर चौकी से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ नया मामला दर्ज कर पुलिस सघन तलाश में जुटी है, आरोपी का हुलिया: सांवला रंग, 5 फीट 6 इंच कद, दुबला-पतला, काली जींस व ग्रे बनियान पहने हुए, सूचना देने हेतु: 9827017143 / 9826645244 / 7049101013 (नाम गोपनीय रखा जाएगा)