मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में रात के अंधेरे में अवैध खनन का खेल, बालू-मिट्टी माफिया प्रशासन को दे रहे खुली चुनौती
झांसी के मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र में सूखनई नदी और मेलोनी गांव के आसपास रात के अंधेरे में बालू व मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। दर्जनों ट्रैक्टरों से हो रहे इस अवैध कारोबार में खनन माफिया बेखौफ नजर आ रहे हैं, जबकि प्रशासन हर बार खाली हाथ लौट रहा है। तहसीलदार ललित पांडे ने जल्द सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।