चायल: ग्राम काजू में भूमि विवाद की 4 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण
कौशाम्बी। उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार शनिवार शाम पांच बजे ने ग्राम काजू में कैम्प लगाकर भूमि विवाद की 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने राहुल सिंह व समीर सिंह की नाली विवाद संबंधी शिकायत का समाधान कराया। वहीं दिलीप और भंवर सिंह के मार्ग अवरोध प्रकरण को जांच में न्यायालय में विचाराधीन पाया !