कमांडो की जमीन कब्जाने के आरोपों पर प्रशासन का जवाब, एसडीएम बोले- बाउंड्री सुरक्षित, मामला न्यायालय में विचाराधीन
मंझनपुर, कौशाम्बी। बनीखास गांव निवासी सीआरपीएफ कमांडो शिवाकांत पासी द्वारा पैतृक भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। मामले में उपजिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई गई।
एसडीएम ने बताया कि जांच में गाटा संख्या 1073 पर बनी शिवाकांत पासी की बाउंड्रीवाल पूरी तरह सुरक्षित मिली है तथा मौके पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा पाया नहीं गया। उन्होंने कहा कि संबंधित भूमि का मामला सिविल न्यायालय में विचाराधीन है और न्यायालय द्वारा यथास्थिति बनाए रखने का आदेश भी पारित किया जा चुका है। ऐसे में सभी पक्षों को न्यायालय के आदेश का पालन करना चाहिए।
एसडीएम ने कहा कि प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और यदि क�