बहरोड़: बहरोड़ में आस्था का सैलाब: 551 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा, जिलानी माता मंदिर पर होगा विशाल भंडारा
Behror, Alwar | Apr 22, 2026 बहरोड़ कस्बे में बुधवार दोपहर 12 बजे धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब 551 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भव्य शोभायात्रा निकाली। कलश यात्रा पूरे कस्बे में श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच निकाली गई, जिसमें जयकारों और भजनों से वातावरण गूंज उठा। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई जिलानी माता मंदिर पहुंची