श्रीनगर: गढ़िया बलुआ पंचायत में पंचायत सहयोग शिविर आयोजित, दर्जनों आवेदनों का हुआ निष्पादन
गढ़िया बलुआ पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को 11 बजे पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने राशनकार्ड, बासगीत पर्चा, जन्म मृत्यु सहित विभिन्न समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा किया गया। इस दौरान दर्जनों आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को निष्पादन यथाशीघ्र किया जाएगा।