जौनपुर: बीआरसी सिकरारा पर आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम में प्रधानाध्यापकों, प्रधानों व सदस्यों को दी गई अहम जानकारी
सिकरारा ब्लाक संसाधन केंद्र पर सोमवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लाक स्तरीय नोडल अध्यापक, प्रधानाध्यापक, एसएमसी अध्यक्ष, ग्राम प्रधान व सदस्यों की गठित विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सभी सदस्यों को उनके कार्य व दायित्व का बोध कराया गया। बताया गया विद्यालय विकास में एसएमसी की भूमिका काफी अहम है।