जौनपुर: गोपीपुर तिराहे के पास से 210 ग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार
रविवार को गोपीपुर तिराहा से एक व्यक्ति को पकडा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम शम्भू बिन्द निवासी मथुरापुर कोठवा थाना जलालपुर जनपद जौनपुर बताया जिसके कब्जे से 210 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 64/24 धारा- 8/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।