जौनपुर: रिहायशी मड़हे में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग में तीन बकरियां झुलस कर मरी गृहस्ती का सामान भी जला
गजना गांव में एक रिहायशी मड़हे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिसमें बंधी तीन बकरियां झुलस कर मर गई। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव निवासी विनोद कुमार चौहान का रिहायसी मड़हा है जिसमें वह अपने पत्नी और एक बच्चे के साथ रहता है। तथा अपने बकरियों को भी उसी में बांधता था सूचना पर पहुंची पुलिस रात में ही जांच पड़ताल में जुटी रही।