जौनपुर: मुख्य आरक्षी द्वारा शिक्षक को गोली मारने की घटना से आक्रोशी शिक्षकों ने जिला प्रशासन को सौपा ज्ञापन
जौनपुर में सोमवार को माध्यमिक शिक्षक संघ ने कलेक्ट्री कचहरी में सिटी मजिस्ट्रेट को विज्ञापन सौपा है। जिसमें हाईस्कूल परीक्षा की कॉपी लेकर जा रहे मुख्य आरक्षी चन्द्रप्रकाश द्वारा अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार को गोली मारने की निंदा करते हुए पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा व दोनों पुत्रों को सरकारी नौकरी की मांग की है।