नानकमत्ता पुलिस और एसओटीएफ कुमाऊँ रेंज नैनीताल की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को करीब 35.08 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 10.50 लाख रुपये बताई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी खटीमा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस और एसओटीएफ टीम ने 6 अगस्त 2026 को संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान बलजीत कौर (30 वर्ष), पत्नी छिन्दर सिंह, निवासी ग्राम बिडोरा, कोतवाली नानकमत्ता को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्ता के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में 35.08 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में कोतवाली नानकमत्ता में एफआईआर संख्या 174/26 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्ता को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। Udham Singh Nagar Police Uttarakhand