बहराइच: बहराइच जिले में 01 मई से राजस्व कोर्ट के समय में होगा बदलाव: जिलाधिकारी
बहराइच डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि 01 मई से 30 जून 2026 तक जनपद के समस्त राजस्व/चकबन्दी न्यायालयों एवं राजस्व व न्यायिक अभिलेखागारों के कार्यालय अवधि में परिवर्तन कर दिया गया है। डीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार 1 मई से 30 जून तक जनपद के समस्त राजस्व/चकबन्दी न्यायालयों व राजस्व एवं न्यायिक अभिलेखागारों का कार्य समय प्रातः 10ः00 बजे से 2ः00 बजे तक होगा।