कोंडागांव: कोंडागांव जिले में आकाशीय बिजली का कहर, कोनगुड़ में पांच मवेशियों की मौत, फसलों को भी हुआ नुकसान
कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोनगुड़ में शनिवार की दोपहर तेज बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई। गांव के पोलपापारा में अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर पांच मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। आज रविवार सुबह 11 बजे स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सुखलाल मरकाम के दो, घसियाराम उसेंडी के दो और धनसिंग गोटा का..