#AnantSingh क्षेत्र में लगातार हो रही जलजमाव की समस्या से परेशान ग्रामीणों की शिकायत के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। वार्ड नंबर 2 में जलजमाव की गंभीर स्थिति को देखते हुए मंत्री ने कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार रजक को जमकर फटकार लगाई।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलजमाव के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है और नारकीय स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। बीमारी फैलने का खतरा भी लगातार बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि वार्ड नंबर 2 से जलजमाव की समस्या का समाधान 'आज के आज' सुनिश्चित किया जाए।
#Mokama
Mokameh, Patna | Aug 28, 2026