चौथम: मध्य विद्यालय बोड़ाकोठी में नामांकन अभियान: शिक्षकों ने किया घर-घर संपर्क, 10 बच्चों का हुआ दाखिला
खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बोड़ाकोठी, जवाहर नगर के शिक्षकों द्वारा शुक्रवार को नामांकन अभियान के तहत अपने पोषक क्षेत्र में घर-घर जाकर अभिभावकों से मुलाकात की गई। शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े 11 बजे तक चले इस अभियान के दौरान शिक्षकों ने उन बच्चों को विद्यालय में नामांकित कराने के लिए प्रेरित किया, जिन्होंने अब तक दाखिला नहीं लिया था।