खुरई: भीषण गर्मी से ट्रांसफार्मरों को बचाने के लिए विद्युत विभाग ने लगाए कूलर, बिजली बचाने की अपील की
Khurai, Sagar | May 21, 2026 इन दिनों भीषण गर्मी से सभी घरों में पंखे कूलर व ac रात दिन चल रहें हैं जिससे विद्युत लाइनें और उपकरण ओवरहीट होकर जल रहें हैं और बारबार खराब हो रहे हैं, जिससे बचने के लिए विद्युत विभाग नें मुख्य सब स्टेशन के मुख्य ट्रांसफार्मर को ओवरहीट होकर खराब होने से बचाने के लिए दो कूलर लगाए हैं, साथ ही लोगों से बिजली बचाने की अपील की है।