Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
No video available

क्रैश कोर्स- क्रैश कोर्स---- एमसीआई बैतूल में 25 मार्च से क्रैश कोर्स का आगाज:--- एमसीआई बैतूल में NEET एवं PNST(NURSING) के लिए 25 मार्च से क्रैश कोर्स प्रारंभ होने जा रहा है!!

5.5k views | Betul Nagar, Betul | Mar 5, 2025

MORE NEWS

➡️ जिले के विकास कार्यों और योजनाओं की हुई व्यापक समीक्षा, प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने और स्वीकृत कार्यों में अनुमतियां प्राप्त कर शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश 

➡️ शिक्षा, सिंचाई, सड़क और नगरीय विकास पर भी  दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ जिले के विकास कार्यों और योजनाओं की हुई व्यापक समीक्षा, प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने और स्वीकृत कार्यों में अनुमतियां प्राप्त कर शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश ➡️ शिक्षा, सिंचाई, सड़क और नगरीय विकास पर भी दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

➡️ जिले के विकास कार्यों और योजनाओं की हुई व्यापक समीक्षा, प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने और स्वीकृत कार्यों में अनुमतियां प्राप्त कर शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश 

➡️ शिक्षा, सिंचाई, सड़क और नगरीय विकास पर भी  दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

जिले में प्रगतिरत एवं प्रस्तावित विकास कार्यों तथा विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बैतूल श्री हेमंत खंडेलवाल, विधायक भैंसदेही श्री महेंद्र सिंह चौहान, विधायक घोड़ाडोंगरी श्रीमती गंगाबाई उईके, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे तथा कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में शिक्षा, जनजातीय कार्य, जल संसाधन, नगरीय प्रशासन, कृषि तथा सड़क निर्माण से जुड़े विभागों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में हाउसिंग बोर्ड एवं नगरीय प्रशासन विभाग के प्रस्तावित विकास प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए आमला में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए रेलवे से समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही घोड़ाडोंगरी, चिचोली एवं मुलताई में एमआरएफ प्लांट तथा बैतूल, मुलताई, चिचोली और आठनेर में गीता भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन एवं आवश्यक अनुमतियां शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।

विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि सभी नगरीय निकायों को आय के स्थायी स्रोत विकसित करने के लिए व्यावसायिक जगह की व्यवस्था की जाए, ताकि आय की कमी के कारण विकास कार्य प्रभावित न हों। बैठक में बैतूल और आमला में भविष्य की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लाखापुर डेम के नवीन निर्माण एवं उन्नयन पर भी विचार-विमर्श किया गया। जल संसाधन विभाग को परियोजना की उपयोगिता का सर्वे कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान समूह सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा प्रस्तावित परियोजनाओं की शीघ्र स्वीकृति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने नहरों के नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके ने वरिष्ठ एवं कनिष्ठ छात्रावासों की सीट क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों की पढ़ाई आवास सुविधा के अभाव में प्रभावित न हो। उन्होंने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जर्जर छात्रावासों के उन्नयन तथा नवीन छात्रावास भवनों के प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए।

विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने जिले के सभी छात्रावासों में शुद्ध पेयजल, शौचालय, बाउंड्रीवाल तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट क्लासों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने, छात्रावासों की सीट क्षमता बढ़ाने के प्रस्ताव भेजने तथा बेहतर रखरखाव करने वाले छात्रावासों को प्रोत्साहित करने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा शासकीय विद्यालयों में प्रवेश से वंचित न रहे तथा सांदीपनी विद्यालयों की बसें गांवों के भीतर तक जाकर विद्यार्थियों को लाने-ले जाने की व्यवस्था करें। साथ ही सभी सांदीपनी विद्यालयों में कृषि एवं कॉमर्स संकाय का संचालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में लोक निर्माण विभाग, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, राष्ट्रीय राजमार्ग तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की भी समीक्षा की गई। विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान ने चिचोली, भीमपुर सहित भैंसदेही क्षेत्र के प्रगतिरत सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधायक श्रीमती गंगाबाई उईके ने शाहपुर-भौरा आंतरिक मार्ग, खपरिया-पसदा मार्ग सहित अन्य स्वीकृत एवं लंबित मार्गों पर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने पर जोर दिया। विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने आमला क्षेत्र के स्वीकृत मार्गों का निर्माण शीघ्र शुरू करने तथा डीपीआर तैयार करते समय तकनीकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने बडोरा मंडी सड़क निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने, परतवाड़ा मार्ग की डीपीआर तैयार करने तथा आठनेर मार्ग के घाट सेक्शन के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में ब्रिज कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित हो रहे पुलों की प्रगति की समीक्षा कर गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा अनुशंसित मार्गों पर आवश्यकतानुसार नए पुलों के प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को बैतूल-हरदा-इंदौर मार्ग पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स का शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान किसानों के लिए खाद एवं बीज की उपलब्धता पर चर्चा करते हुए निर्देश दिए गए कि किसानों को खाद के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा ई-टोकन व्यवस्था के अनुसार निर्धारित खाद दुकानों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रहे।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ जिले के विकास कार्यों और योजनाओं की हुई व्यापक समीक्षा, प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने और स्वीकृत कार्यों में अनुमतियां प्राप्त कर शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश ➡️ शिक्षा, सिंचाई, सड़क और नगरीय विकास पर भी दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश जिले में प्रगतिरत एवं प्रस्तावित विकास कार्यों तथा विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बैतूल श्री हेमंत खंडेलवाल, विधायक भैंसदेही श्री महेंद्र सिंह चौहान, विधायक घोड़ाडोंगरी श्रीमती गंगाबाई उईके, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे तथा कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में शिक्षा, जनजातीय कार्य, जल संसाधन, नगरीय प्रशासन, कृषि तथा सड़क निर्माण से जुड़े विभागों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में हाउसिंग बोर्ड एवं नगरीय प्रशासन विभाग के प्रस्तावित विकास प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए आमला में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए रेलवे से समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही घोड़ाडोंगरी, चिचोली एवं मुलताई में एमआरएफ प्लांट तथा बैतूल, मुलताई, चिचोली और आठनेर में गीता भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन एवं आवश्यक अनुमतियां शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि सभी नगरीय निकायों को आय के स्थायी स्रोत विकसित करने के लिए व्यावसायिक जगह की व्यवस्था की जाए, ताकि आय की कमी के कारण विकास कार्य प्रभावित न हों। बैठक में बैतूल और आमला में भविष्य की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लाखापुर डेम के नवीन निर्माण एवं उन्नयन पर भी विचार-विमर्श किया गया। जल संसाधन विभाग को परियोजना की उपयोगिता का सर्वे कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान समूह सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा प्रस्तावित परियोजनाओं की शीघ्र स्वीकृति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने नहरों के नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके ने वरिष्ठ एवं कनिष्ठ छात्रावासों की सीट क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों की पढ़ाई आवास सुविधा के अभाव में प्रभावित न हो। उन्होंने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जर्जर छात्रावासों के उन्नयन तथा नवीन छात्रावास भवनों के प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने जिले के सभी छात्रावासों में शुद्ध पेयजल, शौचालय, बाउंड्रीवाल तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट क्लासों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने, छात्रावासों की सीट क्षमता बढ़ाने के प्रस्ताव भेजने तथा बेहतर रखरखाव करने वाले छात्रावासों को प्रोत्साहित करने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा शासकीय विद्यालयों में प्रवेश से वंचित न रहे तथा सांदीपनी विद्यालयों की बसें गांवों के भीतर तक जाकर विद्यार्थियों को लाने-ले जाने की व्यवस्था करें। साथ ही सभी सांदीपनी विद्यालयों में कृषि एवं कॉमर्स संकाय का संचालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। बैठक में लोक निर्माण विभाग, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, राष्ट्रीय राजमार्ग तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की भी समीक्षा की गई। विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान ने चिचोली, भीमपुर सहित भैंसदेही क्षेत्र के प्रगतिरत सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधायक श्रीमती गंगाबाई उईके ने शाहपुर-भौरा आंतरिक मार्ग, खपरिया-पसदा मार्ग सहित अन्य स्वीकृत एवं लंबित मार्गों पर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने पर जोर दिया। विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने आमला क्षेत्र के स्वीकृत मार्गों का निर्माण शीघ्र शुरू करने तथा डीपीआर तैयार करते समय तकनीकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने बडोरा मंडी सड़क निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने, परतवाड़ा मार्ग की डीपीआर तैयार करने तथा आठनेर मार्ग के घाट सेक्शन के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में ब्रिज कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित हो रहे पुलों की प्रगति की समीक्षा कर गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा अनुशंसित मार्गों पर आवश्यकतानुसार नए पुलों के प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को बैतूल-हरदा-इंदौर मार्ग पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स का शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान किसानों के लिए खाद एवं बीज की उपलब्धता पर चर्चा करते हुए निर्देश दिए गए कि किसानों को खाद के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा ई-टोकन व्यवस्था के अनुसार निर्धारित खाद दुकानों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

➡️ "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" का जिले में शुभारंभ

#NasheSeDooriHaiZaroori2_0
#नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश
#NashaMuktBharat
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" का जिले में शुभारंभ #NasheSeDooriHaiZaroori2_0 #नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश #NashaMuktBharat #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

➡️ पुलिस परेड ग्राउंड से निकली जागरूकता रैली, नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

#NasheSeDooriHaiZaroori2_0
#नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश
#NashaMuktBharat
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ पुलिस परेड ग्राउंड से निकली जागरूकता रैली, नशा मुक्ति की दिलाई शपथ #NasheSeDooriHaiZaroori2_0 #नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश #NashaMuktBharat #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

➡️ "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" का जिले में  शुभारंभ  

➡️ पुलिस परेड ग्राउंड से निकली जागरूकता रैली, नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

➡️ नशे के खिलाफ जिले में 30 जुलाई तक चलेगा 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान

जिले में नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" का औपचारिक शुभारंभ 15 जुलाई को पुलिस परेड ग्राउंड से किया गया। इस अवसर पर यहां से जागरूकता रैली एवं ड्रग अवेयरनेस रन का आयोजन किया गया। पुलिस अधिक श्री वीरेंद्र जैन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली प्रमुख मार्गो से होते वापस पुलिस ग्राउंड पहुंची। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने कहा कि नशा व्यक्ति को ही नहीं पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे जैसी बुराई से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए। एसपी श्री जैन ने बताया कि 15 जुलाई से 30 जुलाई तक जिलेभर में प्रतिदिन जागरूकता रैलियां, पंपलेट वितरण, नुक्कड़ सभाएं, बैनर-पोस्टर, शॉर्ट फिल्म प्रदर्शन और अन्य जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही नशे के चिन्हित स्थलों पर पहुंचकर लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा युवाओं और अभिभावकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

अभियान के शुभारंभ एडिशनल एसपी श्री कमलेश कुमार खरपुसे, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग सुश्री रोशनी वर्मा, एसडीओपी बैतूल अन्नपूर्णा सिरसाम, डीएसपी शेफा हाशमी सहित अन्य विभागीय अधिकारी, पुलिसकर्मी, स्कूल-कॉलेज  के विधार्थी, खिलाड़ी उपस्थित रहे।

➡️ कार्यक्रमों की रूपरेखा

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर पालिका सहित अन्य विभाग, स्वयंसेवी संस्थाएं एनजीओ एवं ग्राम रक्षा समितियां 30 जुलाई तक नशे के विरुद्ध जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित करेगी। अभियान के तहत 16 जुलाई को स्कूल-कॉलेजों में रील, शॉर्ट फिल्म सहित जनजागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ का आयोजन होगा। वहीं 17 जुलाई को व्याख्यान, लघु फिल्म प्रदर्शन तथा स्कूलों के आसपास तंबाकू-सिगरेट की गुमठियां नहीं होने का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही 18 जुलाई को झुग्गी-झोपड़ी एवं चिन्हित क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, नशा पीड़ितों और उनके परिजनों को पुनर्वास केंद्रों की जानकारी तथा चिकित्सीय परामर्श दिया जाएगा तथा 19 जुलाई को ऑटो एवं शासकीय वाहनों पर पोस्टर, सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। इसी प्रकार 20 जुलाई को मानव श्रृंखला बनाकर जनजागरूकता कार्यक्रम होगा तथा 21 जुलाई को चित्रकला, निबंध, पेंटिंग, स्लोगन, रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता, अभिभावकों की सहभागिता होगी। वहीं  22 जुलाई को गणमान्य व्यक्तियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के रिकॉर्डेड संदेशों का प्रचार-प्रसार तथा नशा छोड़ चुके लोगों की प्रेरक कहानियों का सोशल मीडिया पर प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा 23 जुलाई को बसों, सार्वजनिक परिवहन एवं नगर निकाय की एलईडी स्क्रीन पर जागरूकता फिल्म एवं संदेशों का प्रसारण होगा तथा 24 जुलाई को पुलिस थाना परिसरों में ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसी प्रकार 25 जुलाई को महिला एवं बाल विकास विभाग के शौर्य दल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं तथा ग्राम-नगर सुरक्षा समितियों की सहभागिता से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा तथा 26 जुलाई को व्यापारियों, एनजीओ और सोशल ग्रुप के सहयोग से बाजार, हाट एवं सार्वजनिक स्थलों पर नशा विरोधी जनसंवाद। 27 जुलाई को शासकीय-अशासकीय छात्रावास, धार्मिक संस्थानों, फैक्ट्रियों एवं औद्योगिक इकाइयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 28 जुलाई को वन, सामाजिक न्याय एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से विशेष जनजागरूकता अभियान आयोजित होगा। इसके अलावा 29 जुलाई को स्थानीय खेल प्रशिक्षकों के सहयोग से खिलाड़ियों के बीच नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम तथा 30 जुलाई को स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समापन समारोह, जिसमें ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Home Department of Madhya Pradesh 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh 
Betul Police 
#NasheSeDooriHaiZaroori2_0
#नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश
#NashaMuktBharat
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" का जिले में शुभारंभ ➡️ पुलिस परेड ग्राउंड से निकली जागरूकता रैली, नशा मुक्ति की दिलाई शपथ ➡️ नशे के खिलाफ जिले में 30 जुलाई तक चलेगा 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान जिले में नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" का औपचारिक शुभारंभ 15 जुलाई को पुलिस परेड ग्राउंड से किया गया। इस अवसर पर यहां से जागरूकता रैली एवं ड्रग अवेयरनेस रन का आयोजन किया गया। पुलिस अधिक श्री वीरेंद्र जैन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली प्रमुख मार्गो से होते वापस पुलिस ग्राउंड पहुंची। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने कहा कि नशा व्यक्ति को ही नहीं पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे जैसी बुराई से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए। एसपी श्री जैन ने बताया कि 15 जुलाई से 30 जुलाई तक जिलेभर में प्रतिदिन जागरूकता रैलियां, पंपलेट वितरण, नुक्कड़ सभाएं, बैनर-पोस्टर, शॉर्ट फिल्म प्रदर्शन और अन्य जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही नशे के चिन्हित स्थलों पर पहुंचकर लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा युवाओं और अभिभावकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के शुभारंभ एडिशनल एसपी श्री कमलेश कुमार खरपुसे, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग सुश्री रोशनी वर्मा, एसडीओपी बैतूल अन्नपूर्णा सिरसाम, डीएसपी शेफा हाशमी सहित अन्य विभागीय अधिकारी, पुलिसकर्मी, स्कूल-कॉलेज के विधार्थी, खिलाड़ी उपस्थित रहे। ➡️ कार्यक्रमों की रूपरेखा नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर पालिका सहित अन्य विभाग, स्वयंसेवी संस्थाएं एनजीओ एवं ग्राम रक्षा समितियां 30 जुलाई तक नशे के विरुद्ध जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित करेगी। अभियान के तहत 16 जुलाई को स्कूल-कॉलेजों में रील, शॉर्ट फिल्म सहित जनजागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ का आयोजन होगा। वहीं 17 जुलाई को व्याख्यान, लघु फिल्म प्रदर्शन तथा स्कूलों के आसपास तंबाकू-सिगरेट की गुमठियां नहीं होने का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही 18 जुलाई को झुग्गी-झोपड़ी एवं चिन्हित क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, नशा पीड़ितों और उनके परिजनों को पुनर्वास केंद्रों की जानकारी तथा चिकित्सीय परामर्श दिया जाएगा तथा 19 जुलाई को ऑटो एवं शासकीय वाहनों पर पोस्टर, सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। इसी प्रकार 20 जुलाई को मानव श्रृंखला बनाकर जनजागरूकता कार्यक्रम होगा तथा 21 जुलाई को चित्रकला, निबंध, पेंटिंग, स्लोगन, रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता, अभिभावकों की सहभागिता होगी। वहीं 22 जुलाई को गणमान्य व्यक्तियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के रिकॉर्डेड संदेशों का प्रचार-प्रसार तथा नशा छोड़ चुके लोगों की प्रेरक कहानियों का सोशल मीडिया पर प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा 23 जुलाई को बसों, सार्वजनिक परिवहन एवं नगर निकाय की एलईडी स्क्रीन पर जागरूकता फिल्म एवं संदेशों का प्रसारण होगा तथा 24 जुलाई को पुलिस थाना परिसरों में ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसी प्रकार 25 जुलाई को महिला एवं बाल विकास विभाग के शौर्य दल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं तथा ग्राम-नगर सुरक्षा समितियों की सहभागिता से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा तथा 26 जुलाई को व्यापारियों, एनजीओ और सोशल ग्रुप के सहयोग से बाजार, हाट एवं सार्वजनिक स्थलों पर नशा विरोधी जनसंवाद। 27 जुलाई को शासकीय-अशासकीय छात्रावास, धार्मिक संस्थानों, फैक्ट्रियों एवं औद्योगिक इकाइयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 28 जुलाई को वन, सामाजिक न्याय एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से विशेष जनजागरूकता अभियान आयोजित होगा। इसके अलावा 29 जुलाई को स्थानीय खेल प्रशिक्षकों के सहयोग से खिलाड़ियों के बीच नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम तथा 30 जुलाई को स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समापन समारोह, जिसमें ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh Betul Police #NasheSeDooriHaiZaroori2_0 #नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश #NashaMuktBharat #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026