कानपुर: कानपुर पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री, बोले- सरकार रंगदारी की तरह काम कर रही है, आज चुनाव हुए तो नहीं मिलेगी एक भी सीट
इस्तीफा देने के बाद अलंकार अग्निहोत्री कानपुर अपने घर पहुंचे। घर के बाहर उनके समर्थकों का ताँता लगा रहा। फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया गया। बताते चलें कि अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी के विरोध में बरेली सिटी मजिस्ट्रेट के पद से इस्तीफा दिया था। वहीं शनिवार 11 बजेमीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, यूजीसी ओबीसी को जनरल से लड़ाने की साजिश है