निम्बाहेड़ा: हरिद्वार यात्रा पर गए परिवार के सूने मकान पर चोरों ने किया धावा, निंबाहेड़ा में लाखों के सोने, चांदी और नकदी पर हाथ साफ
शुक्रवार रात 8 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा की उदय रेजिडेंसी कॉलोनी में शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। मकान मालिक लोकेश सोनी हरिद्वार यात्रा पर गए हुए थे जबकि उनकी पत्नी गांव गई हुई थी। इसी दौरान चोर ताला तोड़कर 100 ग्राम सोना 1 किलो चांदी और 70 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। कॉलोनी में लगे CCTV कैमरों में 5 स