बोध गया: आर्यभट्ट स्पेस क्लब से जुड़ेगा बोधगया का मगध विश्वविद्यालय, युवाओं को मिलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर
बिहार में अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आर्यभट्ट स्पेस क्लब ऑफ बिहार ने राज्यस्तरीय पहल शुरू की है। इसी क्रम में मगध विश्वविद्यालय ने क्लब की गतिविधियों को अपने अधीनस्थ महाविद्यालयों और विद्यार्थियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।