हनुमानगढ़: जंक्शन के वार्ड नंबर 52 में ट्रांसफॉर्मर और पोल बदलने की मांग, वार्डवासियों ने बिजली समस्या को लेकर SE को सौंपा ज्ञापन
जंक्शन शहर के वार्ड नंबर 52, सुरेशिया क्षेत्र के वार्डवासियों ने बिजली की समस्या से परेशान होकर मंगलवार को विद्युत विभाग के खिलाफ आवाज उठाई और जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के SE व सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष मक्कासर के नेतृत्व में SE व एईएन को ज्ञापन सोपा।